[24/11/2025]
लिखना अच्छा होता है,
लोगों के लिए नहीं…
अपने लिए।
तुम मेरे पास तभी होती हो,
जब कलम मेरी से खिंचती हो…
खींचता हूँ तुम्हें मैं दिनभर,
जीता हूँ तुम्हें मैं रातभर।
जब भी आँखें मींचता हूँ,
मुझमें ही तुमको पाता हूँ…
तेरी बातें करता संसार-सकल—
गगन… जल… अनल… पवन…
जलज, वेग, ब्रह्मांड, चंद्रमा, सूर्य,
तिमिर… प्रकाश… अनंत…
मानव…भावना…और कल्पना भी…
कवि लिखते हैं तुम्हीं से,
रांझे जीते हैं तुम्हीं से।
नीरज… बच्चन… दिनकर… गुलज़ार… ग़ालिब क्या है ये…
जब शायरी होती ही है तुम्हीं से…
मैं भी तो वही करता हूँ…
तुम्हीं पर ही तो लिखता हूँ…
पर तुम समझकर भी… समझ कहाँ पाती हो?
मुझे ही मेरा मतलब बताती हो…
“तुम क्या लिखते हो ये…?”
किसी की तरफा प्यार की कहानी लगती है ये…
मैं भी भोला सा बन जाता हूँ,
शहद नाली में बहाता हूँ।
ज़रा मीठा चखे वो भी,
मरे मधुमेह रोग से वो भी…
जैसे मैं जीता हूँ…
ज़हर दवा सा पीता हूँ…
पर आँखें ठंडा कुछ माँगती हैं,
दिल ठहरना चाहता है।
होंठ मौन हो जाता है…
जब जब तुम आती हो…
देह में शांति लाती हो…
एक बात बताओ मुझको—
तुमको क्या तुम भी समझती हो?
या यूँ ही बंजर भूमि पर, पुनीत चरण तुम रखती हो…
क्या देती हो दस्तक अपनी योजनाबद्ध तरीक़े को?
या करती हो उपकार इस नादान कृति पर…
पर जो भी हो ये तुम्हारा—
आशीष हो या एहसान तुम्हारा।
पर जब तुम भी बातें करती हो…
थोड़ा तुम भी चहकती हो…
थोड़ा सा सही… किसी को मालूम नहीं…
पर तुम भी एक एहसास तो करती हो…
पर ये भी तो तुम जानो—
लोग सवाल तानते हैं मुझपे।
जवाब माँगते हैं मुझसे…
तुम भी सवाल तानती हो…
मुझसे जवाब माँगती हो…
तुम्हारा सवाल कँपाता है…
मुझे ठंडा हिमालय बनाता है…
अपनी तुम मासूमियत देखो…
मेरी तुम कहानियाँ देखो।
कैसे मैं ख़ुद को छुपाता हूँ,
मगरमच्छ से पानी में ख़ुद को बचाता हूँ…
मेरी ये बहाने-बाज़ियाँ देखो…
फिर अपनी तुम हालत देखो।
कैसे तुम चित्त हो जाते हो…
ख़ुद ही सँभल नहीं पाते हो…
मुझे पता है कि तुम्हें पता है—
कि पते का पता किस और का पता है।
पर पते को पते का पता न पड़ना भी तो अच्छा पता है…
पर मैं भी तो बहुत डरता हूँ…
खुले ब्रह्मांड में घुटता हूँ।
हर रोज़ तुमसे बिछड़कर,
जीवन निरर्थक करता हूँ…
लेकिन तुम भी क्यों डरती हो?
या तिमिर काल याद करती हो?
कोई शिकायत है तो मुझे बताओ…
पर “सरिता,” तुम यूँ न "संपूर्ण" पर बाँध न बनाओ…

Comments
Post a Comment
Hey, How do you like this post? Comment below 👇🏻.